1.) एक प्रश्न : पत्नी क्या है ?
उत्तर : पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्ज़ी में पनीर का स्वाद आने लगता है...
---------
2.) टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
लड़का:- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..
3.) पत्नी – मै मायके तभी जाउंगी , जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति – मंजूर है पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा
-------
4.) सर ने क्लास में पूछा : एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?
लड़का: आलिया भट्ट !
सर: छड़ी हाथ में लेकर…..यही सीखे हो?
दूसरा: ये तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है…