WEBNOVEL's writing platform-INKSTONE can realize your creative dream and connect you with readers all over the world with words. You can also visit https://inkstone.webnovel.com Create on the PC.
विश्वविद्यालय के एक साधारण छात्र, हाओ रेन ने आसमान से गिरती हुई एक छोटी बच्ची को बचाया। गलती से, उसने एक "टॉफ़ी" निगल ली जो उस लड़की के शरीर से गिर गई थी और किसी तरह ड्रैगन किंग का दामाद बन गया ...... उसका जीवन उस क्षण से पलट गया। इस दुनिया में ड्रैगन थे? और वे मनुष्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रह रहे हैं? प्राचीन चीनी पौराणिक कथाएं वास्तव में सच्ची हैं? हाओ रेन को एक नई दुनिया का अनुभव हुआ जो सामान्य मनुष्यों से छिपी हुई थी। नई खोज के साथ आने वाले रोमांच के बावजूद, रास्ते में चुनौतियां थीं। उसे लगा कि उसका जीवन ड्रैगन किंग का दामाद बनने के बाद मस्ती और आराम में गुजरेगा, लेकिन षड्यंत्र और पराधीनता उसके रास्ते में आ रही थी। अनुवादक की टिप्पणी : यह उपन्यास काफी बढ़िया है, और उसके बीच पात्रों और भावनाओं का विकास इस उपन्यास का मुख्य आकर्षण है। मैंने इस उपन्यास को तीन से अधिक बार पढ़ा है, और मुझे आशा है कि आप सभी इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने किया।
यह एक ऐसी कहानी हैं जो न तो पूरी हैं ना ही अधूरी हैं। इसके बारे में जितना भी सोच जाए उतना इस कहानी में उलझते जाते हैं। इस कहानी को जब आप पूरे फीलिंग्स ओर लगाव के साथ पढ़ते हैं तो आपको इस लगता हैं जैसे सब कुछ आपके सामने हो रहा हो। आपके सामने एक रील चलने लगेगी कहानी के कैरेक्टर आपको अपने सामने दिखने लगते हैं। पूरी फीलिंग्स ओर लगाव के साथ पढ़िए ।
जब प्यार पागलपन बन जाए तो सारी हदें तोड़ देता है| ये कहानी भी कुछ ऐसी ही है, ये कहानी है 'किआ' की, जितना अजीब नाम उतनी ही अतरंगी है किआ, जिसने अपने प्यार को बचाने के लिए वक्त तक को रोक दिया था। किआ का प्यार, जो पागलपन की हद से परे था, और वहीं ऋषभ, जिसने बचपन में वो खोया था, जिसकी उम्मीद तक उसे नहीं थी। जिसने अपने आपको दुनिया से अलग - थलग कर दिया था, जो बस बदले के लिए जीना जानता था। क्या किआ उसे बदले की आग से, उस तूफान से निकाल पाएगी? क्या वक्त रुक जायेगा और ऋषभ का अस्तित्व हमेशा के लिए इस दुनिया से मिट जायेगा? जानने के लिए पढ़िए
एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???