webnovel

मैं कोई भगवान नहीं हूँ

Editor: Providentia Translations

ये वानवान ने शेन मेंगकी के भागते हुए देखा और उसके होंठों के कोने, थोड़े टेढ़े हो गए।

आज जो कुछ हुआ उसके बाद, शेन मेंगकी अपने व्यवहार को समझाने या छिपाने की कितनी भी कोशिश करे, सभी का नज़रिया उसके लिए बदल गया था।

जितना कि वह शेन मेंगकी को समझ पाई है, इतनी बड़ी हार के बाद वह बदला लेने के लिए बेचैन हो रही होगी।

अपने छात्रावास में वापस जाकर, ये वानवान ने तुरंत अपना फोन निकाला और सी येहान का नंबर देखा।

उसने एक बार और जोखिम लेने का फैसला किया।

सी येहान के लिए, झूठ बोलना और भागना सबसे बड़ा पाप था, इसलिए उसकी तुलना में शायद यह बहुत छोटी बात थी। ईमानदार होने से क्या चला जाएगा?

उसी समय, जैसा कि ये वानवान ने उम्मीद की थी, शेन मेंगकी अंदर उबल रही थी।

जियांग यानरान और फांग किन डॉर्मेट्री में नहीं थीं। शेन मेंगकी ने अपने चेहरे को देखा, जिस पर फ़ोन फेंके जाने के कारण चोट लग गई थी - तेजी से सूज रहा था। अपने हाथ के एक झटके से, उसने मेज पर रखी हर चीज को जमीन पर गिरा दिया।

लानत है, यह सब ये वानवान की गलती है!

उस बेवकूफ ने मेरे प्यार, ये मुफ़ान को सब के सामने लाने की हिम्मत की। मेरे परिवार की कंपनी में ये मुफ़ान केवल एक कुत्ता है, वह इसकी तुलना कैसे कर सकती है? वह कौवा होकर हँस बनने चला है।

वानवान, मैं तुम्हें इतनी आसानी से नहीं छोड़ूंगी। 

शेन मेंगकी ने खिन्न भाव से अपना फोन निकाला। उसने एक मैसेज तैयार किया: [मि.सी, वानवान कुछ बुरे लोगों के साथ है, अभी वह स्कूल में एक उपद्रवी लड़के के बहुत करीब है। वह अच्छी तरह से जानती है कि उसके इरादे बुरे हैं। मुझे चिंता है कि वानवान मूर्ख है और वह उसके साथ छल करेगा। मुझे सच में समझ में नहीं आता है कि वह आपके साथ, अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा क्यों करती है? जबकि आप इतने अच्छे व्यक्ति हैं और उसके साथ इतनी अच्छी तरह से व्यवहार करते हैं, मि.सी!]

शेन मेंगकी ने केवल कुछ शब्दों के द्वारा सच्चाई को बदल दिया।

ऊपर से वह नाटक तो ऐसा कर रही थी, जैसे उसे ये वानवान की सुरक्षा की बहुत चिंता थी, लेकिन वास्तव में, उसे इसकी ज़रा भी परवाह नहीं थी।

शेन मेंगकी इधर की बात उधर लगाने में बहुत माहिर थी इस मैसेज के अलावा, वह उन दोनों की कुछ तस्वीरें भी साथ में भेजना नहीं भूली। इससे उसके अंदर का कुछ ग़ुबार बाहर निकला।

वह नहीं जानती थी कि कल क्या गलत हुआ था; ये वानवान हमेशा की तरह स्कूल गई थी। लेकिन इस बार, वह सबूत के साथ उसे ज़रूर पकड़ लेगी।

देर रात, जिन गार्डन:

ज़ू यी ने उस दरवाज़े को देखा जो पूरे एक दिन और रात बंद था। वह उत्सुकता से उसके चारों ओर घूमा, "मुझे क्या करना चाहिए? 9 वें मास्टर ने एक दिन और एक रात के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था। डॉ.मो, क्या आप, एक बहुत बड़े मनोवैज्ञानिक नहीं हैं? कुछ सोचिए।"

मो ज़ुआन ने अपनी बाहों को मोड़ लिया और दीवार के विपरीत झुक गया। वह हैरान था, "मैं एक डॉक्टर हूं, भगवान नहीं!"

क्या वह सोचता है कि मैं सर्वशक्तिमान हूँ?

वैसे भी, मैं सी येहान के लिए पूरी तरह से बेकार हूं।

"ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम कर सकते हैं, ठीक है ...?"

जब ज़ू यी बाहर निकल रहा था, तभी अचानक पास से, मैसेज आने की आवाज़ आ रही थी।

ज़ू यी ने आवाज़ की दिशा में देखा और उसे लगा कि यह सी येहान का फ़ोन है, जिसे उसने ज़मीन पर फेंक दिया था।

उसने इसे देखने के लिए उठाया और देखा कि स्क्रीन पर कई नए मैसेज की सूचनाएँ थीं। वे सभी मैसेज शेन मेंगकी के थे।

"यह महिला तो आस-पास मंडराने वाली भूत है! मेरे पास पहले ही काफ़ी कुछ करने के लिए है!" ज़ू यी ने मन ही मन उसे शाप दिया और फ़ोन को कस कर पकड़ लिया ताकि सी येहान उसकी आवाज़ न सुन ले।

मो ज़ुआन ने फोन को देखा और कहने से पहले थोड़ा विचार किया, "जाओ और देखो कि ये वानवान के साथ क्या हो रहा है, शायद वह 9 वें मास्टर को प्रलोभन दे रही है।"

इतना सुनते ही ज़ू यी का चेहरा काला पड़ गया। क्या उन्हें 9 वें मास्टर को लुभाने के लिए इस तरह के भयानक तरीके का उपयोग करना चाहिए?

लेकिन कोई और रास्ता नहीं था; यदि मास्टर खाने-पीने से मना करता रहा, तो उसका शरीर इसे कैसे बर्दाश्त कर सकता है?

ऐसा लग रहा था कि ज़हर ही ज़हर को काट पाएगा।

Next chapter