webnovel

वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव

वो एक मिलियन युआन (एक करोड़ पचास लाख रुपयों) के बदले सरोगेट मां बन गई। शहर में सबसे शक्तिशाली व्यापार साम्राज्य के सम्मानित सीईओ के रूप में, उसके पास बहुत ताकत थी, जबकि वो सिर्फ एक मामूली परिवार द्वारा गोद ली हुई बेटी थी। वो उसके लिए बच्चे पैदा करने के लिए त्यार हो गई; सिर्फ इसलिए कि उसके दत्तक पिता का बिज़नेस घाटे में जा रहा था। उसकी डिलीवरी के समय, पहला बच्चा स्वस्थ था, लेकिन दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद, वो उस बड़ी धन राशि को लेकर उस आदमी की ज़िन्दगी से गायब हो गयी। छह साल बाद, वो अभी भी एक अभिमानी और हाई-प्रोफाइल सीईओ है। जब वो गलती से उसके साथ फिर से टकराती है - मानो एक चिड़िया उसके पिंजरे में फंस जाती है, और वो उसे कैद कर लेता है। "ऐ लड़की,क्या तुम्हें लगता है कि, तुम मेरे चंगुल से बच सकती हो?" लेकिन तभी एक छोटा सा बच्चा उनके बीच में दखल देता है। उस बच्चे ने अपनी छोटी सी उंगली से उसकी तरफ इशारा करते हुए उसे चेतावनी दी,''म्यू याज़हे, अच्छा होगा कि तुम उन्हें अकेला छोड़ दो! वो मेरी हैं, सिर्फ मेरी!" उसे देख कर वो आदमी घबरा गया, क्यूंकि उस बच्चे के चेहरे के नैन-नक्श बिलकुल उसके जैसे थे ...

Beauty Under the Moon · Urban
Not enough ratings
60 Chs

वो गर्भवती हो गयी...

Editor: Providentia Translations

"तुम्हारे लिए बेहतर होगा कि सिर्फ इस एक बार से ही गर्भवती हो जाओ! यह कभी मत सोचना कि वो तुम्हें दोबारा छूएगा!" उसने कड़वाहट से कहा और वहां से चली गयी।

युन शीशी जमीन पर बैठ गयी, उसकी आत्मा उसका शरीर छोड़ रही थी। सेक्रेटरी ने जल्दी से उसकी मदद की। "उठो! फर्श ठंडा है! आपकी सेहत ठीक रहनी चाहिए!"

दो महीने बाद।

मु परिवार के निजी अस्पताल में, सेक्रेटरी को जांचों की रिपोर्ट मिली।

युन शीशी सात सप्ताह की गर्भवती थी। उसकी हालत स्थिर थी। उसके अंदर एक जैसे जुड़वां बच्चों की जोड़ी थी।

सेक्रेटरी ने अपना फोन निकाला और मु याज़े के असिस्टेंट को सब कुछ बताया। युन शीशी रोगी परीक्षा कक्ष से बाहर आयी। जांच की रिपोर्ट से उसे कोई मतलब नहीं था। वो अब एक लकड़ी की कठपुतली की तरह हो गयी थी जिसका खुद पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया था।

वो सिर्फ वही करती थी जो उसे करने के लिए कहा जाता था। उसे किसी और चीज़ की चिंता करने की जरूरत नहीं थी।

सेक्रेटरी उसके पास आयी। उसने एक फीकी सी मुस्कान देते हुए, उसे सांत्वना दी,"मिस युन, आपकी हालत अब काफी स्थिर है। आप घबराइए मत। हा हा। आपको किसी और चीज के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। कृपया आने वाले कुछ महीनों के लिए विला में रहकर अपने बच्चों का ध्यान रखिए। अगर आपको कुछ चाहिए, तो कृपया मुझे बताने में संकोच मत करिए।"

युन शीशी ने ऊपर देखा और धीरे से कहा,"मैं अपने पिता से मिलना चाहती हूं।"

दो महीने पहले, वो अपने पिता को अलविदा कहे बिना बस एक नोट अपने पीछे छोड़ आयी थी। उसके पिता उसकी चिंता कर रहे होंगे!

सेक्रेटरी असमंजस में पड़ गयी।"बॉस का आदेश है कि आप कहीं बाहर नहीं जा सकती हैं।"

"मैं सिर्फ एक बार अपने पिता से मिलना चाहती हूं। मुझे आप लोगों से और कुछ नहीं चाहिए। क्या आप मेरे लिए सिर्फ इतना भी नहीं कर सकती हैं?"

युन शीशी के बेचारे से चेहरे को देखकर,सेक्रेटरी आखिर मान गयी।"ठीक है!"

सेक्रेटरी के लिए इस काम की रज़ामंदी देना कठिन था। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, युन शीशी को बाहर जाने से मना किया गया था। हालांकि, इस गरीब लड़की को देखकर,जो इतनी कम उम्र में सरोगेट बन गई थी,सेक्रेटरी को उसपर तरस आ गया। और,सीईओ से पूछे बिना,उसने युन शीशी को उसके पिता से मिलवाने के लिए व्यवस्था की।

उन्होंने सिटी सेन्टर में एक कैफे में मिलने की व्यवस्था की।

जैसे ही युन शीशी के पिता को संदेश मिला, वो जल्दी से घर से निकल गए और निर्धारित समय से तीस मिनट पहले ही पहुंच गए। वो एक निजी कमरे में बैठकर बेचैनी से उसका इंतज़ार करने लगे। जबसे युन शीशी उन्हें बताये बिना घर से निकली थी,तबसे उसके पिता उसके लिए इतने चिंतित थे कि उनकी रातों की नींद हराम हो गयी थी, और वे पूरी रात बिस्तर पर इधर-उधर पलटकर बिता देते थे। उनकी पत्नी भी अक्सर उनके मुँह पर ही युन शीशी को एक एहसान फरामोश और हृदयहीन कु**या कह देती थी,जैसे कि वो किसी बदमाश के साथ घर से भाग गई हो।

उनका परिवार बिखर रहा था। जब उनका परिवार बुरे वक़्त से गुज़र रहा था,तो उसके पिता को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। हालाँकि जब उन्हें एक दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से अपने बैंक खाते में और एक मिलियन डॉलर प्राप्त हुए, तो उन्हें शक हो गया कि इसका युन शीशी के गायब होने से कोई लेना देना था। उन्हें लगा कि उसके साथ ज़रूर कुछ बुरा हुआ होगा।

बदकिस्मती से युन शीशी उनकी जैविक बेटी नहीं थी। उन्होंने उसे दस साल पहले एक कल्याण केंद्र से अनजाने में गोद लिया था। उनकी पहले से ही एक जैविक बेटी थी। युन परिवार उस समय अच्छे वक़्त से गुज़र रहा था, और यह देखते हुए कि युन शीशी एक बुद्धिमान और समझदार बच्ची थी, उन्होंने उसे गोद लेने का फैसला किया। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि,उसे गोद लेने के बाद उनकी पत्नी और जैविक बेटी उस लड़की के खिलाफ होंगी। उन्होंने पहले इस बात पर इतना ध्यान नहीं दिया था। उस लड़की की समझदारी को देखते हुए, उसके पिता ने सोचा कि वो एक ना एक दिन उनकी पत्नी और बेटी का प्यार प्राप्त कर ही लेगी।

हालाँकि,वो गलत थे।

आमतौर पर,वो इतना व्यस्त रहते थे कि घर में होने वाली छोटी-छोटी बातों पर वो ध्यान ही नहीं देते थे। हालांकि, एक पिता के रूप में,वो अपनी पत्नी और बेटी को उनकी ग़ैरहाज़री में उसे परेशान करने के बारे में कैसे नहीं जानते होंगे? युन शीशी सही में एक बुद्धिमान लड़की थी। भले ही वो उनकी पत्नी और बेटी के द्वारा सतायी हुई थी,फिर भी उसने कभी भी उन दोनों की शिकायत अपने पिता से नहीं की। इसलिए उसके पिता अपने आप को और भी दोषी मान रहे थे।

पहले, उनका परिवार काफी संपन्न था। उनके पास बाजार में एक संपत्ति थी,जिससे उन्हें काफी लाभ होता था,इसलिए उन्हें धनी माना जाता था। हालांकि,साल की शुरुआत में, दुनिया भर में अचानक एक आर्थिक संकट आया,जिससे उनका पूरा परिवार बिखर गया।

 (युन शीशी के पिता उसका सच जानकार क्या करते हैं? जानने के लिए पढ़िए अगला अध्याय...)