5 मास्टर माइंड

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

एक स्तर 3!

वह थोड़ा परेशान करने वाला था!

लेकिन जहां तक मार्विन का विचार था यह केवल थोड़ा ज़्यादा परेशान करने वाला था। जैसा ही वहां केवल एक व्यक्ति बचा था इसलिए वह बिल्कुल भी दबाव महसूस नहीं कर रहा था।

चूंकि गैंगस्टर की निपुणता और ताकत कम नहीं थी, इसलिए उसके गैंग के तलवारबाज होने की संभावना अधिक थी। यह रैंक 1 वर्ग लड़ाकू का एक उप-वर्ग था, जो एक औसत बनावट के साथ हमले की शक्ति पर ध्यान देता था।

मार्विन ने सूचना खिड़की पर एक तेज़ नज़र डाली। एचरन गैंग के चार सदस्यों को मारने के बाद उसने 59 युद्ध ईएक्सपी हासिल किए थे। रेंजर के स्तर 2 तक पहुंचने के लिए उसे 50 ईएक्स्पी की जरुरत थी।

उसने अपने रेंजर वर्ग को 50 ईएक्सपी बांटे और जिस के कारण उसके शरीर में एक उग्र भावना फैल गई। वह स्तर 2 का एक रेंजर बन गया।

स्तर के बढ़ने के बाद उसके एचपी में 13 अंकों की वृद्धि हुई, जो कुल 50एचपी तक पहुंच गयी। उसके कौशल बिंदुओं में 24की वृद्धि हुई,जबकि उनके नि:शुल्क विशेषता अंक पहले के समान रहे। वह हर दो स्तर पार करने के बाद ही एक विशेषता अंक अर्जित कर सकता था।

उसने 24 एसपी में से 4 को स्टील्थ में शामिल किया जबकि बाकी को जरूरत के समय के लिए बचाकर रखा।

गैंग का तलवारबाज़ चीरते हुए उसकी तरफ बढ़ रहा था।

वह मार्विन को आधे में काट देना चाहता था!

मार्विन बहुत शांति से इंतजार कर रहा था और फिर धीरे से एक तरफ हटा । इस तरह से वह एक पेड़ के पीछे आ गया।

बैंग!

अपने हाथ के मोड़ते हुए बदमाश ने मार्विन को एक बार फिर से निशाना बनाया! मार्विन पीछे की ओर कूदा और ब्लेड पेड़ पर अटक गया। टक्कर से पेड़ की छाल के टुकड़े हवा में उड़ गए।

"मेरे लिए मर जाओ!"वह आदमी एक भयावह दृष्टि से देखते हुए चिल्लाया। उसने बहुत ताकत लगाकर पेड़ से अपना कुल्हाड़ी खींचा।किसने सोचा होगा कि ठीक उसी समय पर मार्विन उस पर हमला करके उससे भिड़ जाएगा?

गैंग का तलवारबाज़ तैयार ना होने के कारण मार्विन के हमले से डगमगा गया, जिससे उसे कुछ कदम पीछे हटना पड़ा और इसी वजह से कुल्हड़ी पर उसकी पकड़ ढीली हो गयी।

'ठीक अभी!'

उच्च गति की चालों के दौरान भी वह सभी प्रकार के युद्ध-संगत निर्णय ले सकता था। यह उसकी लड़ाई को लेकर सहज ज्ञान के कारण था।

एक ठंडी चमक के साथ घुमावदार खंजर ने उसकी कमर को चीर दिया।

अगले ही पल मार्विन के दाहिने हाथ में तेज दर्द फैला गया। तलवार चलाने वाला शैतानी हँसी से मुस्कुरा रहा था क्योंकि उसने मार्विन दोनों हाथो की कलाईयों को पकड़ रखा था।

"सोचो तुम मुझे चोट नहीं पहुंचा सकते, कमीने?"

मार्विन चुप रहा अपने दर्द को नज़रअंदाज़ करते हुए उसके सामने युद्ध की रिपोर्टस् आ रही थी:

[बुनियादी हमला विफल,दाहिनी कलाई पर कब्जा कर लिया गया है प्रतिरोध चैक…।]

[शक्ति का दमन। अपना हाथ मुक्त करने में असमर्थ]

जब गैंग का तलवारबाज़ को खुद पर गर्व कर रहा था,तब मार्विन का बायां हाथ शांत खूनी सांप की तरह बदमाश की गर्दन के पास आ गया था।

उसने बाएं हाथ में एक खंजर पकड़ा हुआ था। यह वह माल था जो चोर पीछे छोड़ गया था और पूरी तरह से इस्तेमाल करने योग्य था।

"एह?"

मार्विन ने उसके गले को बेरहमी से काट दिया जिससे उस क्षेत्र में एक दर्दनाक चीख फैल गई। मार्विन की कलाई पर तलवारबाज़ की पकड़ ढीली हो गयी जैसे ही वह शिथिल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गर्म खून ने जमीन को रंग दिया। जल्द ही तड़पता तलवारबाज़ मर गया।

मार्विन ने अपनी दुखती कलाई की मालिश करते हुए सोचा , "इस तलवारबाज के पास कम से कम16ताकत होनी चाहिए। यह अफ़सोस की बात है कि उसका लड़ने का अनुभव बहुत कम था। इसका रात के पूर्व शासक के हाथों मरना अन्यायपूर्ण नहीं है।"

थोड़ा खोजबीन करने पर उसने पाया कि गैंग तलवारबाज़ काफी समृद्ध था। उसके पास कुल 29 सिल्वर थे। कुछ अन्य अलग चीजें भी थीं लेकिन उनका मूल्य अधिक नहीं था।

एक अफ़सोस की बात है कि मार्विन को इन एचरन गैंग के गुंडो से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली, जिससे यह पता चलता कि वे उसे क्यों मारना चाहते थे।

एक गैंग एक दरिद्र कुलीन के जीवन को कठिन क्यों बनाना चाहेगा?

यह तर्कसंगत नहीं था।

एक कुलीन व्यक्ति की हत्या एक बहुत ही गंभीर अपराध था, और अगर इस बात को उजागर किया जाता है तो एचरन गैंग निश्चित रूप से समाप्त हो जाएगा।

और बिना किसी लाभ के उसे मारना अजीब था, क्योंकि फायदे के बिना जोखिम का कोई औचित्य नहीं था।

पांच लाशों से जल्दी निपटने के बाद, मार्विन में केकड़े का शिकार करने की इच्छा नहीं बची थी। वह यह पता लगाने के लिए रिवर शोर सिटी में जाने के लिए तैयार हो गया था कि आखिर कौन उसे मारना चाहता था।

उस समय उसने अपनी खोज सूची में आत्मा के संबंध में कुछ बदलाव देखे।

खोज विवरण के पाठ में एक अतिरिक्त अनुच्छेद था :

[पाइन कोन नदी के तट के पास आपको अचानक एहसास हुआ की कुछ अजीब चल रहा है। कोई आपको मारना चाहता है और इसके पीछे आपके क्षेत्र के आस-पास अजीब तरीके से दिखाई देने वाले नोल के समूह का हाथ होने की सबसे अधिक सम्भावना है । रिवर शोर सिटी अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों से भरा है। जो कोई भी मास्टरमाइंड है, जो आपसे निपटना चाहता है, एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब वह खुद को उजागर कर देगा।

… इसी बीच मुख्य खोज में एक पक्ष-खोज [मास्टरमाइंड] भी थी, जिसने पिछली घटनाओं के पीछे छिपे हुए मास्टरमाइंड को खोजने के लिए मार्विन को कहा।

साइड- खोज का इनाम भी बुरा नहीं था, 100 सामान्य ईएक्सपी। मार्विन उन घटनाओं के बारे में वैसे भी सच्चाई जानना चाहता था,इसलिए उसके लिए100 ईएक्सपी एक अच्छा फायदा होगा।.

शहर की सड़क के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसने सावधानी से एक सुरक्षित और निर्जन छोटा रास्ता चुना जो उसे ढ़ूढ़ने वाले बाकि एचरन बदमाशों से उसे बचाता ।

चलते समय उसने लड़ाई की रिपोर्ट का विवरण खोला। वापस जाकर लाभ और हानि को गिनना और किसी भी समस्या के लिए जाँच करना एक अच्छी आदत थी। ऐसा करने से समय के साथ-साथ युद्ध को लेकर अनुभव में सुधर आता था।

लेकिन कुछ अप्रत्याशित था जो उसने युद्ध रिपोर्ट में पाया:

[फैंटम हत्यारे वर्ग के कौशल यानी गला काटना की तकनीक से लगाव व उसके बार बार प्रयोग से इस तकनीक में आपका गुण 98% तक बढ़ गया था इसीलिए आप इस गुण को 500 युध्द ईएक्सपी के लिए अपने व्यक्तिगत गुण में बदल सकते है।]

[फैंटम हत्यारे वर्ग कौशल [शैडो स्टेप्स] के साथ अपने लगाव के साथ युद्ध में एक मानक तकनीकी चाल को बार-बार उपयोग करने के कारण वह 95% से अधिक है, जिससे आपको 1000 तकनीकी चाल के बदले में, इसे एक व्यक्तिगत कौशल में बदलने की अनुमति है।]

[युद्ध में दूसरे वर्ग की तकनीकी चाल के बार-बार उपयोग के कारण, उस क्षेत्र के प्रति आपका लाभ बढ़ गया था।[विशेषत: 9/100]]

'दूसरे वर्ग की तकनीकी चाल का उपयोग करना भी इसे एक व्यक्तिगत कौशल में बदल सकता है?'

मार्विन के चेहरे पर शून्य का भाव था क्योंकि उसे इस बारे में जानकारी नहीं थी।

लेकिन जल्द ही उसे एहसास हुआ कि यह इतना आसान नहीं था। युद्ध की रिपोर्ट में यह स्पष्ट था कि इस "मानक" तकनीकी चाल का बार बार उपयोग होना चाहिए, उससे लगाव एक निश्चित स्तर तक बढ़ना चाहिए और उसे अपने युद्ध के अनुभव का इस्तेमाल उसे एक व्यक्तिगत कौशल में बदलने के लिए करना होगा । व्यक्तिगत कौशल को कौशल अंको के साथ अपग्रेड नहीं किया जा सकता है और केवल उन्हें लगातार उपयोग करके धीरे-धीरे ही बराबर किया जा सकता है।

मार्विन ने यह भी देखा कि मूल कौशल के साथ मानक तकनीकी चाल का लगाव जितना अधिक है, युद्ध के अनुभव को उतना ही कम ही रूपांतरित करने की जरूरत है। [कटथ्रोट] और [शैडो स्टेप्स], [फैंटम हत्यारे] मुख्य कौशल थे, लेकिन उनकी लड़ाई की ईएक्सपी लागत दिन और रात की तरह थी।

"500 युद्ध ईएक्सपी..."

मार्विन सच में उत्साहित था, लेकिन वह दुविधा में भी था। युद्ध ईएक्सपी को पाना बहुत मुश्किल था और वह अनुभव के उच्चतम ग्रेड में से एक था। अगर वह इस तरह से युद्ध ईएक्सपी का उपयोग करता है तो निश्चित रूप से उनकी स्तर में उन्नति करने की गति धीमी हो जाएगी।

वर्तमान में यह समस्या अभी भी हल नहीं की जा सकती थी क्योंकि उसके पास केवल एक तुच्छ संख्या 39 युद्ध ईएक्सपी ही थे मतलब अभी जरूरी 500 के लिए लम्बा रास्ता तय करना बाकि था। 

वह अभी भी लॉग की अंतिम पंक्ति के बारे में सोच रहा था; उसने इस बारे में अभी तक नहीं सुना था कि अगर अन्य वर्गों के कौशल का बार-बार उपयोग किया जाए तो क्या इससे कोई विशेषता उत्पन्न हो जाती थी?

व्यक्तिगत विशिष्टताओं को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया था: जन्मजात, ट्रेनिंग से अर्जित करने वाली और प्रतिभा जागृत करके अर्जित करना। मार्विन के बेकार शरीर में यह एक जन्मजात विशेषता नहीं हो सकती है। यह केवल प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त की जा सकता है।

अगर आखिरी विकल्प को देखा जाए तो व्यक्तिगत विशिष्टता को प्रतिभा जागृत करके अर्जित करना काफी दुर्लभ था । मार्विन इसे तो गिन भी नहीं रहा था हालांकि उनकी जाति स्पष्ट रूप से "मानव" लिखी गयी थी, जिसका अर्थ था कि उसकी रक्तरेखा दूसरी जाति की थी जो उम्मीद से ज़्यादा पतली थी।

किसी भी मामले में एक विशेषता प्राप्त करना एक अच्छी बात थी। विशेषताएं, गुण और कौशल के अतिरिक्त एडवेंचरर को और अधिक लाभ प्रदान कर सकती थीं।

इस समय मध्य रात्रि थी और रिवर शोर सिटी में अर्ध-कर्फ्यू लगा हुआ था ।भले ही शहर के फाटक काफी देर से बंद हो रहे थे, लेकिन आधी रात के बाद सड़कों पर कोई नहीं होता था। शहर के फाटकों के बंद होने के बाद हर किसी को शहर में प्रवेश करने के लिए विशेष साधनों का उपयोग करने की जरुरत पड़ती थी।

जब मार्विन रात का एक शासक था, तो वह आसानी से [वॉल क्लाइम्ब] और विशेष जादूई चीज़ो के माध्यम शहर की दीवारों को पार कर सकता था।पर अब वह केवल दीवारों में एक दरार की तलाश कर सकता था।

वह जानता था कि रिवर शोर सिटी जैसे शहरों के आसपास बहुत अधिक संख्या में खुंखार राक्षस नहीं थे। शहर की दीवारों में अक्सर कुछ कमजोर क्षेत्र होते थे जिनका उपयोग कर अंदर जा सकते थे और इनकी सावधानी से खोज करने पर उसे एक उपयुक्त दरार मिल गई। वह बेहद मुश्किल से अपने छोटे शरीर के साथ इसके माध्यम से घुसने में सफल हुआ ।

उसे शहर में प्रवेश करने के बाद शहर के पहरेदारों से सावधान रहना था, क्योंकि उन लोगों को भड़काना एक अच्छा विचार नहीं था। वे आधी रात में गश्त के लिए बाहर भेजे जाने के कारण शिकायतों से भरे हुए थे, और अगर वह पकड़ लिया गया तो परिणाम भयंकर हो सकते थे। विरोध करने के लिए ये गार्ड कम से कम रैंक 2 थे और पैट्रोल लीडर शायद रैंक 3 का था,जिससे जीतना मार्विन के लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि वह एक नौसिखिया था जो अभी-अभी अपनी वर्ग में आया था ।

उसने मुख्य सड़क से परहेज किया और रात के अंधेरे में पानी में मछली की तरह एक गली में गया और शहर की दीवारों के अंदर गश्त करने वाले गार्ड और अज्ञात खतरों दोनों से सफलतापूर्वक बचकर निकल गया। लेकिन जैसे ही उसने फियर्स हॉर्स इन के पिछले दरवाजे को खोला तो उसने एक साये को अंदर छांकते पाया।

'कोई किसी की तलाश में था?' मार्विन उत्सुक हो गया क्योंकि यह आमतौर पर नहीं देखा जाता था। यह कहा जाता था कि फियर्स हॉर्स इन के मालिक को एक शक्तिशाली व्यक्ति का समर्थन था और कोई भी उसके आसपास बुरा व्यवहार करने की हिम्मत नहीं करता था।

वह चुपचाप सामने के दरवाजे पर गया और उसे दो छिपे हुए पहरेदार मिल गए।

लेकिन ये छिपे हुए पहरेदार वास्तव में बहुत कुशल नहीं थें। हालांकि वे दोनों चोर थे और वे केवल कुछ सामान्य छुपाने की तकनीकों का उपयोग कर रहे थे। मार्विन की नजर में उनकी तकनीकों में बहुत खामियाँ थी।

एक अंतिम जांच के बाद उसने पुष्टि की कि केवल तीन चोर ही सराय की निगरानी कर रहे थे। दो सामने के दरवाजे पर और एक पीछे की तरफ था।

प्रत्येक के कलाई बंद पर खूनी खंजर का निशान था। भले ही कढ़ाई इतनी अच्छी नहीं थी फिर भी यह उनमें समनता दिखाई दे रही थी।

मार्विन ने ये निशान पहली बार एक घंटे पहले ही देखा था।

'एचरन रिवर गैंग'

'लानत है, पहले मुझे मारने की कोशिश की और अब बड़ी बहन एन्ना के लिए गए है ?'

मार्विन का दिल गुस्से में जल उठा। उसने अपने धुमावदार खंजर को मजबूती से पकड़ा और छल का प्रयोग किया और धीरे से उस चोर के करीब गया जो दरवारे की रखवाली कर रहा था।

avataravatar
Next chapter