4 उसका पुनर्जन्म

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

बीस साल की उम्र में, वह अभी भी थोड़ी जवान दिखती थी। हालाँकि, वह एक वयस्क महिला थी। उसकी आँखें बड़ी थीं, और उसकी भौंहे बारीक़ थीं। उसके अंडाकार चेहरे में सब कुछ आकर्षक था।

उसकी श्रृंगार दान में बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट्स थे, सभी मशहूर ब्रांड के।

ली सिचेंग से शादी करने से पहले, उसकी तब की "सबसी अच्छी दोस्त" तांग मेंगिंग ने सुझाव दिया कि वह इन्हें खरीदे , उसका कहना था कि यह खुद को प्रतिष्ठित करने का एक तरीका था।

उसने अपने अंतिम जीवनकाल में उसकी बातों पर विश्वास कर लिया था। तांग मेंगिंग के मार्गदर्शन में, उसने लगभग सभी उत्पाद खरीदे जो महंगे थे, जबकि वे उसके लिए उपयुक्त नहीं थे, और वे सभी अंत में कचरे के डिब्बे में फेंके गए थे।

ली सिचेंग ने यह सब देखा था। यह बिल्कुल वही सब बातें थी जिनके वजह से उसे अपनी पत्नी से और भी नफरत होने लगी थी।

हर बार जब सु कियानसी ने उन घटनाओं के बारे में सोचती, तो उसे बहुत पछतावा होता । वह अक्सर सोचती थी कि अगर वह वापस जा सकती तो वह क्या करती , लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि यह दिन वास्तव में आएगा!

सु कियानसी हलकी सी दबी हुई हंसी, और फिर, वह इतने जोर-जोर से हंसी, कि उसके चेहरे पे आँसू बहने लगे।

वह मर के भी नहीं मरी, और फिर उसका पुनर्जन्म हुआ।

अपने पिछले जीवनकाल में, उसने ली सिचेंग से पांच साल तक प्यार किया और उसका इंतज़ार किया। एक योग्य महिला बनने के लिए, उन्होंने शिष्टाचार, संगीत वाद्ययंत्र, विदेशी भाषा, वित्त और व्यवसाय प्रबंधन अपने दम पर सीखा। उसने वह सब कुछ सीखा जो ली सिचेंग को पसंद था और जिसकी उसे जरूरत थी। हालाँकि, जितनी भी मेहनत उसने की थी, उसे कोई स्वीकृति नहीं मिली। उसकी केवल अंतहीन तुलना और तिरस्कार किया गया।

अपने पिछले जीवनकाल में, वह ली सिचेंग के लिए जीवित रही थी। अब उसके पास एक और मौका था, और वह अपने लिए जीना चाहती थी।

खट खट।

किसी ने दरवाज़ा खटखटाया, सु कियानसी के विचारों को बाधित करते हुए।

"कौन है?"

पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन सु कियानसी को पहले से ही पता था कि वह कौन है। 

उसे दरवाजा खोलने की कोई जल्दी नहीं थी। अपनी अलमारी की जाँच करने पर, उसे ढेर सारे शानदार उत्पाद मिले। वे सभी तांग मेंगिंग द्वारा ही लिए गए थे। प्रत्येक आइटम महंगा था, लेकिन उनमें से कोई भी उसकी उम्र और लुक के लिए उपयुक्त नहीं था।

सु कियानसी ने नाक सिकोड़ी और चुनने में काफी समय लगाया। अंत में, उसने अभी भी वही पहना था जो वह पहले पहनती थी। यह केवल एक साधारण ब्रांड था। हालाँकि यह उसकी पहचान से मेल नहीं खा रहा था, लेकिन इसने उसकी उम्र और लुक को अनुकूल बनाया।

रही बात उसके अंदर के पहनने वाले कपड़ो की तो, सु कियानसी ने सिर्फ पैंटी ही पहन रखी थी जब बाथरूम का दरवाजा अचानक खुला, और उसमें से गरम भाप आने लगी।

सु कियानसी चौंक गयी । उसने जल्द अपनी छाती को ढँक लिया, और उसके तरफ पीठ कर क खड़ी हो गयी।

ली सिचेंग ने एक काले रंग का रेशमी वस्त्र पहन रखा था, जिसमें से उसकी मांसपेशियों स्पष्ट रूप से दिख रही थी। करीब ६ फीट से अधिक लंबे, उनके शरीर की बनावट बहुत ही अच्छी थी। उसके घुंघराले काले बालों से अभी भी पानी टपक रहा था, और आँखें उसकी नग्न पीठ पर जा कर टिकी थीं।

उसकी नाजुक त्वचा रेशम जैसी लग रही थी और उसपे कुछ नीले निशान ऐसे लग रहे थे जैसे कितनी पागल रात उन्होंने बिताई थी।

चुप्पी से माहौल अचानक अजीब हो गया।

ली सिचेंग आगे नहीं बढ़े और सु कियानसी घूमने के लिए बहुत शर्मिंदा थी।

"आप…"

दरवाजा फिर से खटखटाया गया और सु कियानसी चुप हो गयी।

ली सिचेंग ने अपनी आँखें फेर लीं और कहा, "इसे पहन लो।"

संक्षिप्त - तर्क के लिए कोई जगह नहीं।

ली सिचेंग ने थोड़ा सा दरवाज़ा खोला।बाहर जो था उसे देखकर नाक सिकोड़ी और पूछा, "क्या तुम्हें कुछ चाहिए?"

दरवाजे पर खड़े होकर, तांग मेंगिंग केवल ली सिचेंग के चेहरे का आधा हिस्सा देख पा रही थी। उसने अंदर देखने की कोशिश की और कहा, "मैं यहाँ सु कियानसी को देखने आयी हूँ। क्या वह अभी तक सो के नहीं उठी है?"

avataravatar
Next chapter