3 बाहरी संप्रदाय को बढ़ावा देना

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

"आप जल्दी सो गए। अब ग्रैंडपा टाइगर के लिए जागने का समय है!" दरवाजा हिलते हुए खुल गया, और एक लंबा, मजबूत आदमी नौकरों के कपड़ों में अन्दर आया। उसने मेंग हाओ और मोटे किशोर की जमकर तारीफ की।

उसने गुस्से में कहा, "तुम दोनों छोटे कमीने मेरे लिए रोज़ दस पेड़ काटोगे।" आज से काटना शुरू कर दो, नहीं तो ग्रैंडपा टाइगर जीते जी ही तुम्हारी चमड़ी उधेड़ देंगे।"

"अभिनंदन, ग्रैंडपा टाइगर," मेंग हाओ ने कहा, बिस्तर से उतरकर वहीँ घबराकर खड़ा हो गया। "शायद आप शांत हो जाएं ... " इससे पहले कि वह बोलना खत्म करता एक लंबे आदमी ने उस पर नज़रें टिका दीं।

"चुप रहना! आपको लगता है कि मैं बहुत जोर से बोल रहा हूं?"

उनके उग्र हावभाव और बड़े कद को देखते हुए मेंग हाओ ने हिचकिचाते हुए कहा, "लेकिन ... बड़े भाई जो नौकरों के प्रभारी हैं उन्होंने पहले ही हमें रोज़ दस पेड़ों को काटने का काम सौंपा है।"

"फिर मेरे लिए दस और काट लेना," उसने एक ठंडी आह भरते हुए कहा।

तब मेंग हाओ ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उसका दिमाग़ घूम गया था। वह अभी अमर लोक के संप्रदाय में आया था, और उसे पहले से ही धमकाया जा रहा है। वह उसकी बात नहीं मानना चाहता था, लेकिन वह आदमी इतना बड़ा और मजबूत था, जबकि वह खुद बहुत कमजोर था, और उस आदमी से लड़ने में असमर्थ था। फिर उसने मेज पर नज़र डाली, और देखा की वहाँ काटने के निशान हैं। यह सोचकर कि मोटा किशोर नींद में चलते हुए भी कितना मजबूत था, उसे अचानक प्रेरणा की एक झलक दिखाई दी। वह अचानक सो रहे लड़के पर चिल्लाया।

"मोटे! किसी ने तुम्हारा सोना और तुम्हारी प्रेमिका को चुरा लिया है!"

जैसे ही उसके मुंह से यह शब्द निकले, मोटा लड़का बैठ गया, आँखें बंद करके, फिर चिल्लाया, उसका चेहरा गुस्से से जंगली हो गया था।

"कौन चोरी कर रहा है मेरा सोना? कौन मेरी पत्नी को ले जा रहा है?" वह रोया, बिस्तर से बाहर छलांग लगाई।

"मै तुम्हें जान से मार दूंगा! मैं तुम्हें मौत के घाट उतार दूंगा! "वह कमरे में चारों ओर बेतरतीब ढंग से प्रहार करने लगा। लंबा आदमी सदमे में घूर रहा था, फिर उसने एक कदम आगे बढ़ाया और लड़के को थप्पड़ मारा।

"आपने गग्रैंडपा टाइगर के सामने चिल्लाने की हिम्मत की!" उसका हाथ लड़के के चेहरे पर छप गया, लेकिन फिर लम्बा आदमी बहुत रोया।

क्योंकि मोटे लड़के ने आँखें बंद करके ही, लम्बे आदमी की बांह पर काट लिया था। किसी तरह आदमी ने अपनी बांह हिलाई, लेकिन लड़के ने काटना बन्द नहीं किया।

"मुझे काटना बंद करो, जंगली कहीं के।" यह आदमी सेवक था, किसान नहीं। यह एक लंबे समय से नौकर है, और उसका शरीर मजबूत हो गया है, लेकिन दर्द ने उसे अंदर तक तोड़ दिया था, उसे पसीना आने लगा था। उसने मुक्का मारा और लात मारी, लेकिन मोटा किशोर अपने जबड़े को ज़रा सा भी ढीला नहीं कर रहा था। उसने जितनी जोर से मारा, लड़के ने उतना ही गहरा काटा। आदमी की चमड़ी कट गई थी और ऐसा लग रहा था जैसे माँस का लोथड़ा निकलकर बहार आने वाला है।

उसकी चीखें बाहर तक फैल गईं, जिस पर दूसरों का भी ध्यान गया। दर्द भरी आवाज से चीख निकल रही थी।

"क्या हंगामा है?"

यह घोड़े जैसी शक्ल वाले युवक की आवाज थी। जैसे ही लम्बे आदमी ने सुना, वह भय से कांपने लगा। भयानक दर्द के बावजूद उसने अपने चेहरे को घुमा दिया, और चीखना बंद कर दिया।

"नौकरों के प्रभारी बड़े भाई को परेशान करना ठीक नहीं है," लम्बे आदमी ने जल्दी से कहा। "इसे जारी रखने का कोई लाभ नहीं है। जल्दी करो, मुझे काटना बंद करो! मुझे और दस लकड़ियों की ज़रुरत नहीं है।"

मेंग हाओ ने कभी नहीं सोचा था कि मोटे लड़के की स्वप्नावस्था इतनी तीव्र होगी, और वह इस स्थिति को रोकना भी चाहता था। वह आगे आया और हल्के से किशोर को थप्पड़ मारा, फिर उसके कान में फुसफुसाया। 

"सोना वापस आ गया है, और तुम्हारी प्रेमिका भी।" 

लड़का तुरंत शांत हो गया और अपना जबड़ा ढीला छोड़ दिया। हवा में घूंसे मारते हुए वह वापस अपने बिस्तर पर लौट आया, उसका चेहरा खून से लथपथ था, और फिर वह सो गया।

मोटे लड़के की तरफ घबराहट के साथ देखते हुए लम्बा आदमी बिना कुछ कहे वहाँ से चला गया।

मेंग हाओ मोटे लड़के की प्रशंसा करते हुए थोड़ी देर वहाँ खड़ा रहा, और लड़के को सँभालते हुए फिर वह अपने बिस्तर पर आकर सो गया।

अगली सुबह भोर में।

जैसे ही सुबह का सूरज आकाश में आया, घंटी की आवाज हवा में भर गई। ऐसा लगा जैसे यह अपने साथ कोई अजीब शक्ति लाई है; जैसा कि लोगों ने सुना, वे जाग गए और अपना काम शुरू कर दिया। मोटा लड़का जाग गया। वह अपने शरीर पर मौजूद निशानों को देखकर गदगद हो गया। उसने अपने चेहरे को छुआ।

"कल रात क्या हुआ? मेरा पूरा शरीर कैसे दर्द कर रहा है? क्या किसी ने मेरे साथ मारपीट की?"

मेंग हाओ ने बोलने से पहले थोड़ी देर चुपचाप कपड़े पहने।

"कुछ नहीं हुआ। सबकुछ ठीक है।"

"मेरे चेहरे पर सूजन कैसे है?"

"शायद यह मच्छर की वजह से होगी।"

"फिर मेरे मुंह पर खून कैसे आया?"

"तुम कल रात बिस्तर से गिर गए थे। और कई बार गिरे।" मेंग हाओ ने दरवाजा खोला और बाहर की ओर कदम रखा और फिर रुककर पीछे देखा। "देखो, मोटे," उसने गंभीर स्वर में कहा, "तुमको तुम्हारे दाँत पीसने की जरूरत है ताकि वे तेज़ हों।"

"ओह? मेरे पिताजी भी यही बात कहते थे," उसने आश्चर्य से कहा, फिर सावधानी से अपना लबादा पहना।

मेंग हाओ और मोटा लड़का सूरज की रोशनी में बाहर निकले और पेड़ों को काटते हुए रिलायंस समुदाय में नौकरों के रूप में अपना जीवन शुरू किया।

सभी पर दस-दस पेड़ काटने की ज़िम्मेदारी थी। उत्तरी सर्वेंट क्वार्टर के आस-पास, जंगली पेड़ों से ढंकी ढलान थी। हालाँकि पेड़ बड़े नहीं थे, लेकिन वे बहुत घने थे और एक महासागर की तरह फैले थे जहाँ तक नज़र जाती वहाँ तक फैले हुए थे।

अपनी नौकर वाली कुल्हाड़ी लेकर, मेंग हाओ ने अपना कन्धा सहलाया। उसकी दोनों बांह सुन्न थीं और दर्द कर रही थीं। कुल्हाड़ी भारी थी। दूसरी ओर पेड़ पर चढ़ने की वजह से मोटे लड़के की साँस फूल गई। आख़िरकार उन्हें एक सही जगह मिल गई, और कुल्हाड़ियों के काटने की आवाज़ धीरे-धीरे बाहर आने लगी, क्योंकि दोनों ने काम शुरू कर दिया था।

"मेरे पिताजी बहुत अमीर हैं," लंबे चेहरे के साथ मोटे लड़के ने कहा। उसने अपनी कुल्हाड़ी उठाई और कहा, "मैं और अमीर बनूँगा। मैं एक नौकर नहीं बनना चाहता ... यह अमर लोक अजीब है, और उनके पास जादू भी है। उन्हें आग किसलिये चाहिए? और हमें उनके लिए पेड़ काटने की क्या जरूरत है?"

मोटे लड़के के विपरीत, मेंग हाओ इतना थक गया था कि बोल भी नहीं पा रहा था। पसीने से बारिश की तरह तर-बतर हो गया था। युनजी काउंटी में अपनी गरीबी के कारण, वह ज़्यादा मांस नहीं खा पाता था इसलिये उसका शरीर कमजोर हो गया था। उसमें ज़्यादा ताक़त नहीं थी। जितनी देर में आधी अगरबत्ती जलती, वह एक पेड़ पर झुक गया, और भारी सांसें लेने लगा।

उसने मोटे लड़के को देखा, जो बहुत थक गया था, वह कांप रहा था, पर उसने पेड़ काटना जारी रखा। वह मेंग हाओ से छोटा था, लेकिन बहुत मजबूत था।

मेंग हाओ ने अपने सिर को जोर से हिलाया और आराम करता रहा। उसने क्यूई संघनन मैनुअल को बाहर निकाला और फिर से पढ़ा। मैनुअल के वर्णन के अनुसार उसने स्वर्ग और पृथ्वी की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करने की कोशिश की।

वक़्त बीतता गया, और जल्द ही शाम हो गई। आज दिनभर काम करके मेंग हाओ सिर्फ़ दो पेड़ ही काटने में कामयाब रहा। मोटे लड़के ने आठ पेड़ काट लिए थे। उन्हें एक साथ बांधा, और आज दोनों में से किसी एक के खाने का इंतजाम हो गया था। उन्होंने आपस में चर्चा की, और फिर मोटा लड़का खाना लेने के लिए चला गया। कुछ खाना मिला जो उन दोनों ने अपने कमरे में बाँट लिया। फिर वे थककर सो गए।

आखिरकार, मोटे किशोर के खर्राटे कमरे में गूंजने लगे, और मेंग हाओ अपनी आँखों में शिद्दत लिए उठकर बैठने का संघर्ष करने लगा। अपनी भूख और थकावट को नज़रंदाज़ करते हुए, उसने क्यूई संक्षेपण मैनुअल उठाया और इसे फिर से पढ़ना शुरू कर दिया।

"जब मैं परीक्षाओं के लिए पढ़ाई करता था, तो मैं आमतौर पर सुबह तक पढ़ता रहता था। मैं भूखा रहने का आदी हूँ। मेरे जीवन के लिए अब, यह थका देने वाला हो सकता है, लेकिन कम से कम मेरा एक लक्ष्य है। मैं ऐसे नहीं थक सकता, शाही परीक्षाओं में असफल होने के बाद, मैं किसानी में भी असफल नहीं हो सकता।" ज़िद से उसकी आँखें चमक गईं। उसने अपना सिर नीचे किया और पढ़ने लगा।

वह देर रात तक पढ़ता रहता, जब तक कि उसे नींद नहीं लग जाती, हालांकि सचमुच में उसे पता ही नहीं होता था कि कब उसकी आँख लगी। जब वह सोता था, उसके सपने स्वर्ग और पृथ्वी की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करने के विचारों से भरे होते थे। सुबह जब घंटी बजती तब उसकी नींद खुल जाती। तब वह अपनी लाल आँखें खोलकर जम्हाई लेता, और बिस्तर से उठ जाता। फिर, उस ऊर्जावान मोटे लड़के के साथ लकड़ी काटने चला जाता।

एक दिन, दो दिन, तीन दिन… दो महीने तक यही सिलसिला जारी रहा। मेंग हाओ की लकड़ी काटने की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ती गई और अब वह चार दिन भर में चार पेड़ काट लेता था। लेकिन, उसका ज़्यादातर वक़्त आध्यात्मिक ऊर्जा के अर्थ को समझने में बीतता था। उसकी आँखें और अधिक लाल हो गईं। फिर एक शाम, जब वह सूर्यास्त के समय ध्यान में बैठा था, अचानक उसका शरीर कांपने लगा, और उसे अपने अंगों में एक चुभन महसूस हुई। तब, ऐसा लगा जैसे अदृश्य क्यूई के छोटे बुद्धिमान ने अपने मांस और रक्त को भीतर संघनित किया, फिर उसके शरीर से बाहर निकल गए।

उसके बाद, उसने आध्यात्मिक ऊर्जा की एक किरण को अपने भीतर महसूस किया। यह लगभग तुरंत गायब हो गई, लेकिन मेंग हाओ ने उत्साह से अपनी आँखें खोलीं। उसकी थकावट गायब हो गई, और उसकी लाल आँखें सफ़ेद हो गईं। उसका शरीर कांप रहा था, उसने क्यूई कंडेंसेशन मैनुअल को जकड़ लिया। उसने पिछले कुछ महीनों से ज़्यादा खाया नहीं था और ना ही वह सोया था। पेड़ों को काटने के अलावा, उसने अपना लगभग सारा समय आध्यात्मिक ऊर्जा पर ही बिताया, अब लम्बे समय बाद उसके कुछ परिणाम दिखने लगे थे। उसे लगा जैसे वह भीतर से शक्ति से भर गया है।

दो महीने का समय मानो पलक झपकते ही गुज़र गया, और अब यह साल का आठवां महीना था। गर्मी का मौसम था, तेज धूप आसमान से गिर रही थी।

"शरीर में क्यूई को मिलाकर संघनित करें, और इसे तितर-बितर करें, रक्त वाहिकाओं और क्यूई मार्ग खोलें, स्वर्ग और पृथ्वी के साथ प्रतिध्वनित करें।" रिलायंस सम्प्रदाय के पास गहरे पहाड़ो के बीच यह दोपहर का समय था। मेंग हाओ ने एक हाथ का उपयोग उसके सामने अलाव में ईंधन झोंकने के लिए किया, और दूसरे हाथ से क्यूई संघनन नियमावली को पकड़ा, जिसका उसने गहन अध्ययन किया था।

कुछ समय के लिए उसने अपनी आँखें बंद कर लीं, लगभग एक अगरबत्ती को जलने जितना समय, और अपने शरीर के भीतर क्यूई की हल्की किरण को महसूस किया। यह क्यूई था जो दो महीने पहले दिखाई दिया था, और मेंग हाओ इसे बहुत कीमती मानता था। अब किरण स्पष्ट रूप से थोड़ी बड़ी हो गई थी। मैनुअल में वर्णित स्मृती-विज्ञान और परिसंचरण से वह ध्यान लगाकर बैठा, जिससे क्यूई किरण उसके शरीर में फिर से प्रवेश कर सके।

थोड़े समय के बाद, मेंग हाओ ने अपनी आँखें खोलीं और मोटे लड़के को कुल्हाड़ी लिए अपने पास आते हुए देखा।

"अच्छा, कैसा है?" मोटा लड़का भागने की वजह से हांफ रहा था। हालांकि वह मोटा था, लेकिन उसका शरीर मजबूत था।

"मैं अभी भी अपने पूरे शरीर में इसका प्रसार नहीं कर सकता," मेंग हाओ ने हंसते हुए कहा।

"लेकिन मुझे काफी आत्मविश्वास है कि एक महीने के भीतर, मैं क्यूई संक्षेपण के पहले चरण तक पहुंच जाऊंगा।" श्रद्धा से उसका मनोबल बढ़ गया।

"मेरा मतलब था, चिकन कैसा है?" अलाव को देखते ही उसने अपने होंठ चाट लिए।

"ओह, पक ही गया समझो," मेंग हाओ ने कहा, वह भी अपने होंठ चाट रहा था और उसने उस टहनी को आग बुझाने के लिए वापस खींचा। मोटा लड़का मिट्टी की खुदाई करके चिकन को निकालने के लिये अपनी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था। यह अब पूरी तरह से पक चुका था।

एक सुगंध हवा में फ़ैल गई। उन्होंने चिकन को आधे हिस्से में बांटा और भेडिये की तरह उस पर टूट पड़े।

"अगर तुम थोड़ी भी आध्यात्मिक ऊर्जा हासिल कर लेते," मोटे लड़के ने कहा, उसके होंठ चिकने हो रहे थे, "तो तुम जंगल की मुर्गियां पकड़ पाते। अब की तुलना में, यहां के पहले दो महीने एक बुरे सपने की तरह थे ... " मेंग हाओ की चापलूसी करना उसने अभी-अभी शुरू किया था।

"बहुत सारे लोग जंगल से भोजन लाते हैं, तुम इसके बारे में नहीं जानते हो, बस इतनी सी बात है।" जैसे ही मेंग हाओ ने कहा, उसने चिकन की टांग से एक निवाला खाया, जिससे उसकी आवाज़ थोड़ी गड़बड़ा गई।

"ऐ, यदि तुम सच में अगले हफ़्ते क्यूई संक्षेपण के पहले स्तर तक पहुंचते हो और एक बाहरी संप्रदाय के शिष्य बन जाते हो," मोटे लड़के ने कहा, उसका चेहरा फीका पड़ गया, "तब मैं क्या करूंगा? मुझे स्मृती-विज्ञान की समझ नहीं है।" उसने मेंग हाओ को उम्मीद से देखा।

"मोटे देखो, अगर घर जाना है तो एक ही रास्ता है की तुम एक बाहरी संप्रदाय के शिष्य बन जाओ," मेंग हाओ ने चिकन की टांग को फेंकते हुए कहा और उसकी आँखों में देखने लगा।

मोटा लड़का दृढ़ निश्चय करने से पहले कुछ देर चुपचाप बैठा रहा।

छह दिन बीत गए। रात का वक़्त था। मोटा लड़का पहले से ही सो रहा था, और मेंग हाओ पालथी मारकर ध्यान लगाये अपने कमरे में बैठा था। उसने सोचा कि लकड़ी-काटने के अलावा उसने कैसे अपने तीन महीने आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करने में बिताये। उसने फिर दो महीने पहले के बारे में सोचा, जब क्यूई ने पहली बार उसके भीतर हलचल मचाई थी। उसने गहरी सांस ली, अपनी आंखें बन्द कीं और आध्यात्मिक ऊर्जा को कतरा-कतरा कर अपने शरीर में प्रवेश करवाया। फिर, उसके सिर में एक ज़ोर की ध्वनि गूंज उठी। अब तक, वह पूरे क्यूई को अपने पूरे शरीर मे फैलाने में असमर्थ था। लेकिन अभी, वह सफल हो गया था, क्यूई को अपने शरीर के हर कोने में फैलाने में। उसे लगा जैसे उसका शरीर तैर रहा हो।

उसी क्षण जिसमें मेंग हाओ ने क्यूई संक्षेपण का पहला स्तर हासिल किया, तभी घोड़े के मुंह वाला युवक जो बाहर पत्थर पर बैठा था उसने धीरे से अपनी आँखें खोलीं। उसने मेंग हाओ के घर की दिशा देखी, फिर उसने अपनी आँखें बंद कर लीं।

भोर में, उत्तरी नौकरों के कमरे से मेंग हाओ ने सभी की ईर्ष्यालु आँखों को देखा और कमरे से बाहर चला गया जो पिछले चार महीनों से उसका घर था। उसके सामने घोड़े जैसी शक्ल वाला युवक खड़ा था।

मोटा लड़का उसके साथ नहीं आया था। वह लगातार मेंग हाओ को दरवाज़े से देखता रहा, दृढ़ संकल्प से उसकी आँखें भर आईं।

"आप चार महीनों में क्यूई संक्षेपण के पहले स्तर पर पहुंच गए। आप बहुत ख़ास नहीं हैं, लेकिन मूर्ख भी नहीं है।" घोड़े जैसी शक्ल वाला युवक उसकी ओर देख रहा था, उसकी अभिव्यक्ति अब भी ठंडी नहीं हुई।

शांत भाव से, उसने कहा, "अब जब आप बाहरी संप्रदाय में जा रहे हैं, तो मुझे आपको वहां के नियम समझाने चाहिए।" हर महीने, स्पिरिट स्टोन्स और औषधीय गोलियां वहां दी जाएंगी, लेकिन दूसरों से बलपूर्वक या गिरोह बनाकर चीजें लेने की मनाही नहीं है। वहाँ पर एक सार्वजनिक क्षेत्र है जिसे लोग मौत का इलाक़ा कहते हैं। तुम्हें... अपना ख़याल ख़ुद रखना होगा।"

जैसा कि उसने बोलना समाप्त किया, उसने अपना दाहिना हाथ उठा लिया, जिसमें से एक हरे रंग की पर्ची गिरी और मेंग हाओ के सामने मंडराने लगी। उसने उसे पकड़ लिया।

"आध्यात्मिक ऊर्जा को इस हरी पर्ची में डालें और यह आपको बाहरी सम्प्रदाय में ख़ज़ाना मंडप तक ले जाएगी। यही वह जगह है जहाँ तुम अपनी तरक्की को पंजीकृत करोगे।" घोड़े जैसी शक्ल वाले युवक ने अपनी आंखे बंद कर लीं।

मेंग हाओ ने कुछ नहीं कहा। अपनी मुट्ठी को सलामी में दबाते हुए, उसने मुड़कर किशोर की तरफ देखा। वो एक-दूसरे को एक पल के लिए देखते रहे, और मेंग हाओ ने उसकी भावना को अपने दिल में महसूस किया। उसने उस पर ध्यान नहीं दिया। उसने हरी पर्ची अपनी चुटकी में ली, जो तब हरे रंग की रोशनी से चमकने लगी, और धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी।

मेंग हाओ ने इसका पीछा किया, और धीरे-धीरे नौकरों के क्वार्टर को छोड़ दिया।

उसने एक संकरी सड़क पर क़दम बढ़ाये, और मुख्य द्वार से दूर चलता रहा, पहाड़ की ओर। आखिरकार वह एक ऐसे क्षेत्र में पहुंच गया, जिसमें उसने पिछले चार महीनों के दौरान कभी पैर नहीं रखा था।

रिलायंस संप्रदाय चार मुख्य पहाड़ों से मिलकर बना था, जिसमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण थे। उनके चारों ओर विशाल पर्वत श्रृंखलाएँ थीं जिनका कोई अंत नहीं था। आधे रास्ते में प्रत्येक पर्वत पर एक सर्वेंट क्वार्टर था। मेंग हाओ को उत्तरी पर्वत पर उत्तरी सर्वेंट क्वार्टर मिला था। आगे की राह रक्षात्मक मंत्र द्वारा सुरक्षित थी। उनके अलावा यहां भीतर के संप्रदाय के शिष्य और बुजुर्ग रहते थे।

चारों पहाड़ ऐसे ही थे। उन सभी के बीच समतल क्षेत्र था जहाँ अनगिनत घर थे जिसमें रिलायंस संप्रदाय के बाहरी संप्रदाय के लोग रहते थे।

इस संबंध में, रिलायंस संप्रदाय अन्य संप्रदायों से थोड़ा अलग था। बाहरी संप्रदाय के लोग पहाड़ के तल पर स्थित थे, जबकि नौकर आधे रास्ते पर रहते थे। यह संप्रदाय का नियम था, जिसे पितृसत्ता रिलायंस द्वारा अज्ञात कारणों से बनाया गया था।

दूर से देखने पर पूरा इलाका रोशन कोहरे से भरा लग रहा था। हालांकि, आगे बढ़ने पर कोहरा गायब हो जाता था। उसके सामने नक्काशीदार कटघरे का एक दृश्य आया और फैले हुए संगमरमर की सीढ़ियाँ, बुलंद इमारतें और पक्की हरे रंग की सड़कें थीं। बाहरी संप्रदाय के शिष्यों में हरे रंग के वस्त्र पहनने के बारे में हलचल मच गई। उनमें से कुछ ने मेंग हाओ पर गौर किया, क्योंकि वह अतीत से आया था।

उनमें से कुछ ने उसे अवमानना ​​की नज़र से देखा, जिसमें अच्छी भावना की थोड़ी सी भी गुंजाईश नहीं थी। उसे लगा जैसे उसे जंगली जानवर घूर रहे हैं, जिसके कारण उसे याद आया कि घोड़े जैसी शक्ल वाले ने बाहरी संप्रदाय के बारे में क्या कहा था।

जल्द ही, वह बाहरी संप्रदाय के दक्षिणी भाग में एक काली इमारत में पहुंचा। ये तीन मंज़िला थी, और काली होने के बावजूद, पन्ने की नक्काशी जैसी प्रतीत हो रही थी, और लगभग पारदर्शी लग रही थी।

जैसे ही मेंग हाओ ने संपर्क किया, इमारत का मुख्य दरवाजा बिना किसी आवाज़ के खुल गया और एक समझदार, अधेड़ उम्र का आदमी बाहर निकला। उसने गहरे हरे रंग की लंबी माला पहनी थी और उसका चेहरे पर समझदारी के भाव थे। उसने अपने दाहिने हाथ को पकड़ने की गति में उठा लिया, और हरी पर्ची उसके हाथ में आ गयी। उसने इसे देखा और फिर ज़ोर से बोलने लगा :

"मेंग हाओ को बाहरी संप्रदाय में पदोन्नत किया गया है। उसे एक घर दिया जाये, जिसके साथ हरे रंग का लबादा, आत्मा गोली, और सामान का थैला दिया जाये। किसी जादुई वस्तु को फिर से पाने के लिए खजाना मंडप में प्रवेश हेतु स्पिरिट टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है।" उसने अपना दाहिना हाथ लहराया, और मेंग हाओ के हाथ में मटमैले रंग का बैग दिखाई दिया।

उसने एक पल के लिए मटमैले बैग को देखा, फिर वह बाहरी संप्रदाय के शिष्यों में से एक पर विचार करने लगा जो सड़क पर गुज़रे थे। उस आदमी के पास भी ऐसा ही एक बैग था जो उसकी कमर पर लटका था।

समझदार-दिखने वाले व्यक्ति ने मेंग हाओ को देखा, और वो तुरंत बता सकता था कि यह बाहरी संप्रदाय के रहन-सहन से परिचित नहीं है। वरना, वह जो बैग पकड़े था उसके कैसे अपरिचित हो सकता है? उसके लिए थोड़ा बुरा महसूस करते हुए, उसने इत्मिनान से कहा, "आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ बैग का पुनर्निर्माण करके, इसमें कई चीजें रखी जा सकती हैं। "

यह सुनकर, मेंग हाओ ने बैग को थाम लिया और आध्यात्मिक ऊर्जा से इसे बड़ा किया। यह बढ़कर और धुँधला हो गया, और फिर उसने देखा इसमें लगभग आधे व्यक्ति जितनी जगह थी। वहाँ उसने देखा कि एक हरे रंग का लबादा है, एक हरी पर्ची है और कुछ अन्य वस्तुएँ हैं।

इस बिंदु पर, उसकी रुचि काफी तीखी थी। इस बैग में कम से कम सौ स्वर्णमुद्रा जितनी क़ीमत का सामान होना चाहिए। यह स्पष्ट रूप से अमर लोक के उत्पाद हैं।

उसने ध्यान केंद्रित किया और हरी पर्ची अचानक उसके हाथ में आ गई। उसने अपना ध्यान केंद्रित किया, तो देखा कि बैग के अंदर बाहरी संप्रदाय के क्वार्टर का एक नक्शा था। एक दूरवर्ती कोने में उसका घर था।

"इसे बाद में देखो," समझदार व्यक्ति ने रूखे अंदाज़ में कहा। "खजाना मंडप खुला है और आपने अभी तक इसमें प्रवेश नहीं किया है।"

मेंग हाओ ने अपना सिर उठाया और बैग को अपने लबादे में भर दिया। उसने खुले हुए खजाना मंडप को देखा, एक गहरी सांस ली और अंदर कदम रखा।

अंदर जाते ही उसकी अभिव्यक्ति बदल गई और उसने एक गहरी सांस ली।

avataravatar
Next chapter